वास्केटवाल प्रतियोगिता को लेकर डीडीसी ने की बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 29, 2025
- 28 views
रोहतास। राज्यस्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-बास्केटबॉल-2025-26 के सफल आयोजन हेतु उप विकास आयुक्त-सह-उपाध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि 2 दिसम्बर से 4 दिसम्बर तक चलने वाले सभी मैच सासाराम के फजलगंज न्यू स्टेडियम में खेले जायेंगे। इसके लिए उन्होंने लगभग 40 शारीरिक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है। बैठक में आये पदाधिकारियों को उप विकास आयुक्त ने जानकारी दी कि सभी खिलाडियों के आवासन हेतु शेरशाह सूरी इंटरस्तरीय विद्यालय का चयन किया गया है। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रमंडल से आये खिलाड़ियों को स्टेशन से लाने हेतु वे एक बड़ी गाड़ी की व्यवस्था रखेंगे। जबकि साफ- सफाई और पानी टेंकर के लिए नगर आयुक्त,नगर निगम सासाराम को निदेश दिया गया है। इसी तरह एम्बुलेंस और जरुरी दवाओं के साथ चिकित्सा पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति हेतु सिविल सर्जन, रोहतास को कहा गया है। उप विकास आयुक्त ने प्रतियोगिता-स्थल और आवासन-स्थल पर निर्वाध रूप से बिजली आपूर्ति हेतु कार्यपालक अभियंता,विद्युत प्रमंडल,सासाराम को निदेश दिया है। प्रतियोगिता की सारी तैयारी ससमय पूरी कर लेने के लिए विनय प्रताप,वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक,शरीरिक शिक्षा,रोहतास को निदेशित किया गया है।


रिपोर्टर