शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, कहीं से कोई अप्रिय घटना नहीं, न कहीं ईवीएम मशीन में आई दिक्कत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 11, 2025
- 219 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- बिहार विधानसभा का होने वाला चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया कहीं से भी कोई अप्रिय घटना का समाचार प्राप्त नहीं प्राप्त हुआ। जगह-जगह पर मतदान केदो पर सीसी कैमरा लगाए गए थे सुरक्षा की दृष्टिकोण से सुरक्षा बल के जवान तथा बिहार सरकार के पदाधिकारी मुस्तैदी के साथ अपनी भूमिका निभाते देखे गए। नए वोटरों में काफी उत्साह देखा गया,बुजुर्ग महिला नई नवेली दुल्हन भी मतदान में बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश बिहार के बॉर्डर पर खजुरा तथा ककरैथ के पास सीमा पर सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे।
मतदान में लगे सभी मतदान करने अपनी भूमिका को निभाते देखे गए। सार्वजनिक वाहनों का आवागमन नहीं हो रहा था। शाम 5.45 बजे तक 66.30 प्रतिशत मतदान होने की खबर है जबकि मतदान शाम 6:00 बजे तक जारी रहा यह प्रतिशत बढ़ भी सकता है।


रिपोर्टर