हत्या के फरार आरोपीयों को कालीपीठ पुलिस ने किया गिरफ्तार
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Nov 06, 2025
- 289 views
कालीपीठ, राजगढ़ । राजगढ़ जिले के थाना कालीपीठ पुलिस ने हत्या जैसे गंभीर अपराध में 5 आरोपियों को मात्र 72 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।फरियादी भगवानसिंह पिता बापूलाल तंवर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बेरखेड़ी हाल भगवतीपुर किला अमरगढ़ ने थाना कालीपीठ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता बापूलाल तंवर ने अपने रिश्तेदार मांगीलाल व पप्पू को कुछ रुपये उधार दिए थे।दिनांक 03.11.2025 को लगभग 11 बजे बापूलाल तंवर अपने रिश्तेदारों से पैसे मांगने गए, तभी मांगीलाल व पप्पू ने विवाद कर गाली-गलौज करते हुए तलवार व डंडे से हमला किया।इस दौरान अन्य आरोपीगण पवन, धीरप, मिथुन, कस्तूरीबाई व धापूबाई भी मौके पर आ गए और सभी ने मिलकर बापूलाल, उनके पुत्र भगवानसिंह व पर्वतसिंह पर लाठियों व तलवार से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं।
इस संबंध में थाना कालीपीठ में अपराध क्रमांक 242/25, धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घायल बापूलाल तंवर को जिला अस्पताल राजगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जिससे प्रकरण में धारा 103(1) BNS का इजाफा किया गया।घटना के पश्चात सभी आरोपीगण फरार हो गए थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री के. एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजगढ़ श्री अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कालीपीठ उप निरीक्षक श्री जितेन्द्र अजनारे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिरों की मदद से लगातार प्रयास करते हुए 72 घंटे के भीतर फरार आरोपियों — पप्पू पिता नाथूलाल तंवर,पवन पिता मांगीलाल तंवर, धीरप पिता मांगीलाल तंवर, मिथुन पिता पप्पू तंवर धापूबाई पति पप्पू तंवर,सभी निवासी ग्राम रामपुरिया, थाना कालीपीठ, जिला राजगढ़ को दिनांक 06.11.2025 को गिरफ्तार किया गया।आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त अलाजरब को विधिवत जप्त किया गया एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कालीपीठ उप निरीक्षक जितेन्द्र अजनारे,उप निरीक्षक अरुण जाट, सहायक उप निरीक्षक विजय सैनी, सहायक उप निरीक्षक सुनील मालवीय,प्रधान आरक्षक 462 गोपाल माली, प्रधान आरक्षक 477 मुकेश पवैया, प्रधान आरक्षक लाखन, प्रधान आरक्षक माखन, प्रधान आरक्षक महेश, प्रधान आरक्षक 41 दौलत,आरक्षक 977 राहुल रजक, आरक्षक 263 बनवारी, आरक्षक 803 सोनू,सैनिक 286 जगदीश, सैनिक 168 संदीप, सैनिक 1204 देवेंद्र एवं सैनिक 230 रईस की उल्लेखनीय भूमिका रही।


रिपोर्टर