घरेलू विवाद के चलते पत्नी से मारपीट, चार लोगों पर मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 29, 2025
- 197 views
भिवंडी। भिवंडी के शास्त्रीनगर, कल्याण रोड स्थित यादव बिल्डिंग में घरेलू विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में महिला के पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सायमाबानो सुफियान ख़ान (उम्र 24 वर्ष) ने भिवंडी शहर पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह अपने घर में कपड़े धोने के लिए बाथरूम में थीं। उसी दौरान उनके पति सुफियान ख़ान ने यह कहकर नाराज़गी जताई कि वह देर से काम करती हैं और कपड़े समय पर साफ नहीं करतीं। बात बढ़ने पर सुफियान ने गाली-गलौज करते हुए उसका बाल पकड़ कर मारा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान उनके ससुर रैफ ख़ान, सास शामिन बानो और सलमान ख़ान ने भी हस्तक्षेप करते हुए उन्हें थप्पड़ मारे और गालियां दीं। घायल महिला को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने चारों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीकृत किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।मामले की जांच भिवंडी शहर पुलिस थाने के पुलिस नाईक तडवी के मार्गदर्शन में जारी है।


रिपोर्टर