महिला चिकित्सक डॉ. संपदा मुंढे आत्महत्या मामले में जांच की मांग - शिवसेना

भिवंडी। शिवसेना पक्षप्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे के आदेशानुसार सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 को महाराष्ट्र भर में शिवसेना महिला विभाग की ओर से आंदोलनात्मक कदम उठाए गए। इसी कड़ी में भिवंडी महिला आघाडी द्वारा पुलिस उपायुक्त, परिमंडल 2 को एक निवेदन सौंपा गया।यह निवेदन फलटण जिला सातारा के उपजिला अस्पताल में नियुक्त महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. संपदा मुंढे की संदिग्ध आत्महत्या और इस प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की कथित भूमिका की जांच की मांग को लेकर दिया गया।जिल्हा संघटीका श्रीमती वैशाली मेस्त्री के नेतृत्व में दिए गए इस निवेदन के दौरान पूर्व शहर संघटीका स्वाती भावारथे, पश्चिम शहर संघटीका दीपाली जैन, पूर्व विधानसभा संपर्क संघटीका संगीता जोशी, उपशहर संघटीका छाया केंदले, कल्पना पुजारी, लता ऐनकर, वंदना मेस्त्री, भावना गावड़े, नौशेबा अंसारी, सारीका रेवाले और प्रज्ञा म्हात्रे उपस्थित थी। शिवसेना महिला आघाडी का कहना है कि एक सरकारी मेडिकल अधिकारी की मौत किसी गंभीर साजिश की तरफ इशारा करती है। यदि इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

स्थानीय स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने प्रशासन का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित किया है। महिला पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार और पुलिस विभाग इस संवेदनशील प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जल्द और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट