प्रखंड संवाददाता हुए कार्य मुक्त नवनियुक्त को सौंपा गया कार्य भार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 27, 2025
- 124 views
कैमूर-- अखिल भारतीय समाचार पत्र के कुदरा प्रखंड संवाददाता के रूप में कार्यरत जैनेंद्र तिवारी, जिन्हें चातर बाबा के नाम से भी जाना जाता है, को उनके द्वारा न्यूज संकलन में अभिरुचि न दिखा पाने न्यूज संकलन में असमर्थता जताने के कारण समाचार पत्रों के नियमों के मानदंड के तहत निर्णय लेते हुए पद से विमुक्त किया गया। जिनके स्थान पर अगले निर्देश तक सोनू कुमार राय को कुदरा प्रखंड के नए संवाददाता के रूप में नियुक्त किया गया है। जैनेंद्र तिवारी उर्फ चतर बाबा
पिछले कुछ समय से अखिल भारतीय समाचार पत्र के लिए कुदरा प्रखंड से अपनी सेवा प्रदान कर रहे थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की कई प्रमुख खबरों को समाचार पत्र के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया। हाल ही में उन्होंने समाचार पत्र के स्थानीय जिला ब्यूरो चीफ को अपनी कुछ व्यक्तिगत कठिनाइयों के कारण संवाददाता के रूप में कार्य जारी रखने में असमर्थता जताई थी। उनके इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए, उन्हें पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का फैसला लिया गया। प्रबंधन ने कुदरा प्रखंड के लिए सोनू राय के नाम पर सहमति जताई है। सोनू राय को तत्काल प्रभाव से नया प्रखंड संवाददाता नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय समाचार उम्मीद जताई है कि सोनू राय
अपनी नई भूमिका को पूरी लगन और निष्ठा के साथ निभाएंगे और कुदरा क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करने में समाचार पत्र का सहयोग करेंगे। समाचार पत्र प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय जैनेंद्र तिवारी द्वारा स्वयं कार्य करने में असमर्थता जताने के बाद लिया गया है। प्रबंधन ने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही, नए संवाददाता सोनू राय को क्षेत्र में समाचार पत्र की पहुंच को और मजबूत करने का निर्देश दिया गया है। अब कुदरा प्रखंड से संबंधित सभी समाचारों और सूचनाओं के लिए सोनू राय ही अधिकृत संवाददाता होंगे।


रिपोर्टर