चुनाव में मेडिकल टीम रहेगी उपलब्ध
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 26, 2025
- 121 views
रोहतास। विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 को लेकर में हर मतदाताओं, मतदानकर्मियों, सुरक्षा बलों व अन्य सम्बद्ध कर्मियों के लिए रोहतास जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी समुचित प्रबंध किए गए हैं। सभी पोलिंग स्टेशनों, स्ट्रांग रूम, डिस्पैच और रिसेप्शन सेंटर्स पर मेडिकल सुविधाएं प्रदान करने के लिए विशेष निर्देश निर्गत किये गए हैं।सभी मतदान केन्द्रों, डिस्पैच, स्ट्रांग रूम इत्यादि स्थलों पर 24x7 ऑन-कॉल डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, हेल्पलाइन की तैनाती की जाएगी, जिससे किसी भी परिस्थिति में त्वरित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध हो सके। प्रत्येक स्थल पर विस्तृत फर्स्ट एड किट उपलब्ध रहेगी, जिसमें ORS सहित आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रहेगी। मेडिकल डिवाइस, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, बेसिक एवं एडवांस लाइफ सपोर्ट सुविधाएं उपलब्ध की जाएगी। प्रत्येक मतदान स्थल पर फोल्डेबल व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है, ताकि दिव्यांग, वृद्ध एवं जरुरतमंद मतदाताओं को सुगम मतदान सुविधा मिले। सभी स्थल जिला नियंत्रण कक्ष से जुड़े रहेंगे, और किसी भी मेडिकल समस्या के लिए हेल्पलाइन उपलब्ध रहेगी। आवश्यकता होने पर एम्बुलेंस सेवा द्वारा रोगी को उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेजने की सुविधा रहेगी।सभी मतदानकर्मी, सुरक्षा बल एवं सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उपस्थित चिकित्सा दल से सम्पर्क करें।सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि अस्वस्थ महसूस होने पर बिना विलम्ब निकटम मेडिकल टीम या नियंत्रण कक्ष को सूचना दें।


रिपोर्टर