जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले


आजमगढ़ कुश्ती संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को बौरहवा बाबा कुश्ती अखाड़ा, निकट रेलवे स्टेशन आजमगढ़ में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष, महिला और अंडर-17 बालक वर्ग के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा और ताकत का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए पहलवानों ने उत्साहपूर्ण मुकाबले खेलकर दर्शकों का मन मोह लिया। अखाड़े में खेल भावना और उत्साह का माहौल देखने लायक था।कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र प्रसाद यादव, अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ आजमगढ़ और प्रवीण कुमार यादव, सचिव जिला कुश्ती संघ आजमगढ़ ने किया, जबकि विजय शंकर यादव, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ रामचनदर यादव, ब्लॉक प्रमुख बलवंत यादव,और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बुझारत यादव, वीरेंद्र यादव सभासद सरफुद्दीनपुर सहित अन्य सदस्यों ने भी आयोजन में सहयोग किया।जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में पारंपरिक खेल कुश्ती को बढ़ावा देना और नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। विजेताओं को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हेतु अनुशंसित किया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट