डीएम ने सभी कोषांग के अधिकारियों के साथ की बैठक

रोहतास। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड सहित सभी कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिला पदाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी संबंधित कोषांग के पदाधिकारी अपने-अपने कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लायें तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चुनाव एक संवैधानिक दायित्व है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक में विशेष रूप से ईवीएम-वीवी पैट प्रबंधन, सशक्त मतदाता जागरूकता अभियान, परिवहन, कार्मिक, मतगणना, नियंत्रण कक्ष, संचार, ऑब्जर्वर कोषांग , वेबकास्टिंग, सुरक्षा, माइक्रो ऑब्जर्वर और मीडिया कोषांग, रिसीविंग सेंटर, डिस्पैच सेंटर, सीवीजिल ,सोशल मीडिया, कॉल सेंटर 1950 सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रकोष्ठों की कार्य-योजना की समीक्षा की गयी। जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी कोषांगों के बीच बेहतर समन्वय एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाय, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट