कांग्रेस पार्टी एवं विधायक पद से मुरारी प्रसाद ने दिया इस्तीफा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 08, 2025
- 230 views
रोहतास। जिले के चेनारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने बुधवार को एक निर्णय लेते हुए कांग्रेस पार्टी एवं विधायक पद – दोनों से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उनका इस्तीफा विधिवत स्वीकार कर लिया गया है।
गौतम ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय पूरी निष्ठा और गहन विचार के बाद, जनता की आकांक्षाओं एवं क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए लिया है। उन्होंने कहा कि चेनारी की जनता के सम्मान, सुरक्षा और समग्र विकास के लिए अब वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ देश को नई ऊँचाइयों पर ले जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “विकसित भारत” के संकल्प से प्रेरित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और अब वे आगामी चेनारी विधानसभा चुनाव भाजपा के सिंबल (कमल चिन्ह) पर लड़ेंगे।
इस अवसर पर श्री मुरारी प्रसाद गौतम ने अपने क्षेत्र की जनता, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा –
“चेनारी की जनता ने हमेशा मुझे अपार स्नेह और विश्वास दिया है। अब भाजपा के मार्गदर्शन में हम सभी मिलकर चेनारी को विकास, शिक्षा, रोजगार और समरसता का एक आदर्श क्षेत्र बनाएंगे।”
भाजपा नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं ने श्री गौतम के इस निर्णय का स्वागत किया है और विश्वास व्यक्त किया है कि उनके जुड़ने से पूरे शाहाबाद क्षेत्र सहित पूरे बिहार में और अधिक मजबूत होगी।


रिपोर्टर