ज्वेलर्स व बर्तन दुकान में लाखों की चोरी


रोहतास। जिले के काराकाट पंचायत के मुख्य बाजार काराकाट में चोरों का आंतक जारी है। चोरों ने ज्वेलरी व बर्तन भंडार को दूसरी बार निशाना बनाते हुए लगभग सात से आठ लाख रुपए के जेवर चुरा लिए और फरार हो गए । जानकारी के मुताबिक काराकाट एनएच 120 मुख्य पथ काराकाट पुल के पास रामा शंकर ज्वेलरी व बर्तन भंडार दुकान में करीब सात से आठ लाख रुपए की कीमत के सोना-चांदी के जेवर और बर्तन की चोरी कर ली गई,यह रॉबरी सोमवार की देर रात की हैं । दुकान के मालिक हसनबजार थाना के ग्राम कातर निवासी रामाशंकर वर्मा ने बताया कि सोमवार को शाम सात बजे के करीब दुकान बंद कर घर चले गये। मंगलवार की सुबह में जब मकान मालिक ने हमें फोन कर चोरी होने की वारदात को बताया । मिली सूचना पर दुकान पर पहुंच देखा कि समान इधर उधर बिखरा हुआ था और दुकान का पिछला हिस्सा से दीवार में सेंध मारा गया था। दुकान में रखे समान की खोजबीन किया तो जेवरात और अन्य सोना-चांदी का रखा हुआ सामान व चांदी का जेवरात सहित कई समान गायब है। दुकानदार रामाशंकर वर्मा काफी हैरान व परेशान दिखे । वहां के आसपास के लोग और उनके सगे भाई उमाशंकर वर्मा ने बताया कि ऐसे पिछले महीने के 18 सिंतबर में हमारे इसी दुकान में 1.88 लाख रुपये की चोरी हुई थी। पीड़ित ने काराकाट थाना में जेवरात दुकान में चोरी की अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस चोरी की घटना के बाद स्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट