भिवंडी में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की ठोकर से दस वर्षीय बालिका की मौत
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 05, 2025
- 102 views
भिवंडी। मुंबई नासिक हाइवे पर येवई गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दस वर्षीय बच्ची की उस समय दर्दनाक मौत हो गई ,जब वह सड़क पार कर रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी तालुका के येवई गाँव के पास नासिक हाईवे पर नासिक से मुंबई जा रही एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कचरा बीनने वाली दस साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची का नाम रूपा लालन राम है। रूपा का परिवार येवई के पास बापदेव पाड़ा में रहता था। रूपा पंद्रह दिन पहले बिहार से अपने परिवार के साथ रहने आई थी। जब वह सड़क पार कर रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भिवंडी तालुका पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को सरकारी उप-ज़िला अस्पताल पहुँचा दिया है और दुर्घटना के लिए ज़िम्मेदार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


रिपोर्टर