हॉलमार्क ज्वेलरी बताकर 28 लाख रुपये का गोल्ड मॉर्गेज लोन लेकर किया धोखाधड़ी,2 पर केस दर्ज

भिवंडी। भिवंडी के काल्हेर इलाके में एक पुरुष व महिला सहित 2 लोगों ने आपस में मिलकर गोल्ड मॉर्गेज लोन लेने के नाम पर कम कैरेट के सोने को 22 कैरेट का बताकर एक क्रेडिट संस्थान को 28 लाख रुपये का चूना लगाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में दोनों के खिलाफ नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार भिवंडी तालुका के काल्हेर इलाके में आधार नागरिक सहकारी क्रेडिट सोसायटी स्थित है।उक्त क्रेडिट सोसायटी से काल्हेर निवासी रितु संदीप सिंह (28) और पूर्णा निवासी राजन रामलोचन शुक्ला (32) ने मॉर्गेज लोन लेने के नाम पर 1 से 6 कैरेट का 134.3 ग्राम वजन वाले सोने के 22 कैरेट का बताकर 8 चूड़ियाँ और 1 सोने की चैन हॉलमार्क  सोने के बदले लोन लेने के लिए आधार क्रेडिट सोसायटी में जमा किया था। साथ ही राजन ने दावा किया है कि उसने 23 जुलाई से 20 सितंबर तक आधार क्रेडिट सोसायटी में 455.5 ग्राम वजन के कुल 916 सोने के आभूषण (22 कैरेट) जमा करके आधार क्रेडिट सोसायटी से 28 लाख 30 हजार रुपये का ऋण लिया है।इस बीच, इस मामले में एक अक्टूबर को क्रेडिट संस्था के सीईओ देवीदास रमेश चौधरी (45) की शिकायत पर दोनों के खिलाफ नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।जिसकी सूचना मिलने के बाद दोनों फरार हो गए है।जिनकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट