कांग्रेस ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया


रोहतास ।राष्ट्र पिता महात्मा गांधी कि 156 वा जयंती के पावन अवसर पर शहीद स्मारक धर्मशाला चौक सासाराम के स्मारक स्थल पर अपराहन 10 बजे कांग्रेसजनो द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और इन्हे नमन कर याद किया गया ।

11बजे रोहतास जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा गांधी आश्रम सासाराम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर रोहतास जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में बताया कि बापू का जन्म 2अक्टूबर 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ था वकालत की पढ़ाई इंग्लैड से की और बाद में दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ संघर्ष किया स्वदेश लौटने पर उन्होंने अहिंसक प्रतिरोध सत्याग्रह के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया जिसमें असहयोग आंदोलन और अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन कर देश की आजादी दिलाई।

साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री का भी 121वीं जयंती मनाया गया वे देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे जिन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया अपने सादगी और ईमानदारी का जीवन व्यतीत किया स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में भागीदारी दी भारत पाक युद्ध के बाद ताशकंद समझौते के लिए याद किया गया वा अनेकों बार जेल भी गए वे देश के रेल मंत्री गृह मंत्री और अनेकों महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया वे रेल दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दिया था 1964 में उन्होंने प्रधानमंत्री बनकर देश का विकास कार्य किया दोनों महापुरुषों को याद कर नमन किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख कांग्रेसजनो में राजेश्वर कुशवाहा, शिवजगी राम, डॉ जावेद अख्तर, मुक्ति नारायण मिश्रा, तौफीक अहमद मकरानी, रामनारायण राम, धनंजय सिंह, स्वेता देवी, शादाब अंसारी, मो रिंकू, सुहैल मकरानी,सौरभ कुशवाहा, रामायण राम, जमील बच्चन,काईनात गनी उर्फ बिट्टू, गुलाम सरवर उर्फ रिंकू,रवि यादव, मनोरंजन यादव, मनोज कुमार, गुरुदेव कुमार अनिल कुमार धीरज कुमार सहित शामिल हुए ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट