वाहन मालिक आरसी में निशुल्क अपडेट करा सकेंगे मोबाइल नंबर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 29, 2025
- 133 views
रोहतास ।परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों के लिए एक शानदार पहल शुरू की है, जिसमें रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) में मोबाइल नंबर मुफ्त में अपडेट किया जा सकता है। इस कदम से वाहन मालिकों को पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, टैक्स, बीमा और चालान जैसी जरूरी जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएगी।
मोबाइल नंबर आधार से लिंक होने पर चालान, बीमा, टैक्स और वाहन ट्रांसफर की जानकारी सीधे आपके फोन पर आएगी। गलत पते या नंबर की वजह से होने वाली परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी।
यह सुविधा परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in पर मौजूद है।
वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर 'अपडेट योर मोबाइल नंबर' विकल्प चुनें। आरसी के लिए वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सारथी क्यूआर कोड स्कैन करें। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर और रजिस्ट्रेशन डेट डालें। 'शो डिटेल्स' पर क्लिक कर मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करें। ओटीपी मिलने के बाद आपका नंबर अपडेट हो जाएगा।


रिपोर्टर