दो रेड सैंड बोआ स्नैक के साथ दो तस्कर गिरफतार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 24, 2025
- 107 views
रोहतास।आरपीएफ़ सासाराम द्वारा कार्यवाही करते हुए 02 अदद RED SAND BOA SNAKE की तस्करी करते हुए दो व्यक्ति को पकड़ा।बुधवार को सासाराम स्टेशन पर रेसुब सासाराम के निरीक्षक संजीव कुमार,सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार, प्रधान आरक्षी राकेश कुमार कनौजिया, आरक्षी पंकज कुमार सिंह द्वारा सासाराम स्टेशन पर गस्त,चेकिंग व आपराधिक गतिविधी की निगरानी किया जा रहा था। इसी दौरान समय लगभग 10.40 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि 02 व्यक्ति red sand boa साँप के साथ दिल्ली जाने वाली गाड़ी में बैठने वाला है जिसकी कीमत लाखो में है।संदेह के आधार पर प्लेटफॉर्म न 02 पर दो व्यक्तियों को साधु के वेश वुसा में दिखाई दिए ,जिन्हें रोक कर पूछ ताछ किया गया उनके द्वारा अपना नाम देव उम्र करीब 21 वर्ष पिता नसीब नाथ निवासी झुग्गी नंबर 20 ओखला मोड़ सपेरा बस्ती लाल कुआं बदरपुर दक्षिण दिल्ली तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम संजू नाथ उम्र करीब 47 वर्ष पिता कृपाल नाथ निवासी जे आई डाबर एन्क्लेव रावत मोड़ जाफ़र पुर कला साउथ वेस्ट दिल्ली बताये।आगे पूछ ताछ में उनके पास से पाए गए सर्प के बारे कुछ स्पष्ट कारण नही बता पाए। RED SAND BOA SNAKE वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तरह संरक्षित जन्तु है, लिहाजा उक्त दोनों RED SAND BOA SNAKE को रेस्क्यू किया गया तथा उक्त बरामद दोनों RED SAND BOA SNAKE साथ दोनों व्यक्तियों को रेल सुरक्षा बल पोस्ट सासाराम लाया गया एवं वन विभाग को इस बारे में सूचना दी गई। बाद वन विभाग सासाराम को दोनों व्यक्तियों को अग्रिम कार्रवाई हेतु सही सलामत सुपुर्द किया गया। बरामद RED SAND BOA सर्पो की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में है। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सासाराम रेल यात्रियो की सुरक्षा के साथ-साथ वन्य जीव संरक्षण के प्रति प्रतिबद्वता है।


रिपोर्टर