रामगढ़ थाना में नए थानाध्यक्ष पवन कुमार ने किया पदभार ग्रहण
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Sep 17, 2025
- 937 views
रामगढ़ ।। मंगलवार को नए थाना अध्यक्ष के रूप में पवन कुमार ने किया पदभार ग्रहण पदभार ग्रहण करने के बाद
सभी कर्मियों से रूबरू हुए निर्देश दिया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था रखने के साथ मित्रतापूर्ण संबंध स्थापित करें
उन्होंने ने कहा कि कोशिश रहेगी जो भी पब्लिक का कार्य है वो बेहिचक पहुंचे उनका निष्पादन किया जाएगा। थाने पहुंचने वाला हर व्यक्ति को उचित न्याय मिले सके। साथ ही यह भी कहा कि कानून व्यवस्था और अमन।चैन बनाने के लिए मेरी प्राथमिकता रहेगी। मादक पदार्थ एवं शराब तस्करों और अपराधियों को किसी हाल में बक्सा नहीं जाएगा ।
दरअसल पवन कुमार अरवल भोजपुर औरंगाबाद इत्यादि जिले सहित कैमूर जिले में आठवां थाना का पदभार ग्रहण किया उन्होंने मानिकपुर,चौरी , धनगाई,शिकरहट्टा, बडेन,देवकुंड कृष्णगढ़ थाने का कमान संभाल चुके है। कैमूर जिले के रामगढ़ थाना अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया


रिपोर्टर