राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Sep 12, 2025
- 115 views
आजमगढ़।राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय स्थित सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र (SSK) द्वारा ग्राम पंचायत सोनावर, छठियांव आजमगढ में एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डॉ. आलोक यादव (मेडिकल) ने फीता काटकर किया।शिविर में एचआईवी, एसटीआई, टीबी, एसएचआई, एसवी, हेपेटाइटिस और चर्म रोग की जांच की गई। इसके साथ ही शुगर एवं ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच कर परामर्श भी दिया गया।इस अवसर पर डॉ. आलोक यादव, डॉ. अंकित पाण्डेय, एसएसके काउंसलर, नवनीत चौबे, मैनेजर जसवंत कुमार सिंह, पुनीत तिवारी, सुनील यादव, काउंसलर ऋचा सिंह तथा एलटी मुकेश सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।शिविर में कुल 232 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से 213 लोगों का एचआईवी टेस्ट किया गया


रिपोर्टर