बसपा नेता विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने हजारों समर्थकों के साथ आकाश आनंद का किया स्वागत
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Sep 10, 2025
- 103 views
कैमूर ।। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद सोमवार को भभुआ नगरपालिका मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। इस मौके पर पलका गांव के समीप बसपा नेता विकास सिंह उर्फ़ लल्लू पटेल ने अपने हजारों समर्थकों के साथ आकाश आनंद का जोरदार स्वागत किया।
विकास सिंह लल्लू पटेल ने बताया कि आकाश आनंद का यह दौरा "सर्वजन हिताय कार्यक्रम" के तहत हुआ। उन्होंने पूरे भभुआ विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे लाखों कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए जनता का आभार व्यक्त किया।
अपने संबोधन में आकाश आनंद ने कैमूर की जनता से आगामी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को समर्थन देने और वोट देकर मजबूत बनाने की अपील की।


रिपोर्टर