भदोही औराई ब्लॉक में न्याय की चौखट पर कूड़ेदान का साम्राज्य


भदोही औराई नगर पंचायत खमरिया की गाड़ी से रोज़ तहसील परिसर के पास गिराया जा रहा कचरा — अधिवक्ता और सीओ कार्यालय की नाक तले बदबू और बीमारी का साम्राज्य

भदोही। यह दृश्य किसी छोटे गाँव की गलियों का नहीं, बल्कि औराई तहसील का है,जहाँ न्याय और प्रशासन की आवाज़ गूंजनी चाहिए, वहाँ इन दिनों गंदगी का साम्राज्य राज कर रहा है। सबसे हैरतअंगेज़ बात यह है कि यह कचरा स्थानीय लोग नहीं, बल्कि नगर पंचायत खमरिया की गाड़ी खुलेआम तहसील परिसर के पास गिरा रही है।

सरकार के दावे बनाम ज़मीनी हकीकतएक ओर सरकार गाँव-गाँव आर.आर.सी. सेंटर बनवाने और स्वच्छता अभियान की तस्वीर चमकाने में व्यस्त है।दूसरी ओर औराई ब्लॉक, जिसे प्रदेश के  ब्लॉकों में दूसरा स्थान मिलने का गौरव प्राप्त है, उसी में तहसील की चौखट पर कूड़ा ढेर बनकर पड़ा है।

जब औराई ब्लॉक का हाल यह है, तो पिछड़े ब्लॉकों में हालात का अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं!तहसील के अधिवक्ता रोज़ाना इसी गंदगी के बीच बैठकर वादियों की फरियाद सुनते हैं। ठीक बगल में क्षेत्राधिकारी (सीओ) का नवीन कार्यालय भी है। बावजूद इसके, गंदगी के इस साम्राज्य पर किसी की नज़र नहीं।

जहाँ न्याय और विश्वाश का मंदिर हो वहाँ सफाई क्यों सड़ती है?वही इसे स्वछता के दृष्टि से देखा जाए तो,,,,चिकित्सकों का कहना है कि यह कचरा डेंगू-मलेरिया और संक्रामक रोगों का गढ़ बन चुका है। मच्छरों और बदबू का आतंक तहसील परिसर में ही लोगों के स्वास्थ्य पर हमला कर रहा है।

सरकार ढोल बजा रही है स्वच्छता का, पर तहसील और क्षेत्राअधिकारी कार्यलय के पास गन्दगी का ढेर लग रहा है।आर.आर.सी. सेंटर गाँव-गाँव, पर तहसील के दरवाज़े पर कूड़े का साम्राज्य।औराई ब्लॉक का सपना, कूड़े के ढेर में दबा। दिख रहा है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट