देनवा गांव में एक युवक की नदी में डूबने से हुई मौत

संवाददाता सुचित पान्डेय की रिपोर्ट 

भभुआंं (कैमूर)--  एक 22 वर्षीय युवक शनिवार को भोजन करने के बाद रात्रि में नदी किनारे शौचालय करने गया था रविवार को नदी किनारे उसका शव बरामद किया गया है। बताया जाता है कि बरना गांव निवासी ददन बिंद के 22 वर्षीय पुत्र राम अवतार बिंद दो माह से अपनी बहन देनवा गांव में रह रहा था। शनिवार को रात में खाना खाने के बाद सोने चला गया। देनवा गांव से कुछ दूरी पर नदी स्थित है। रात्रि को शौचालय लगने पर नदी किनारे चला गया ग्रामीणों ने रविवार को नदी से शव बरामद किया है। घटना के खबर सुनकर बसपा नेता सह कैमूर जिला पार्षद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि मृतक भभुआ प्रखंड के बरना गांव निवासी ददन बिंद के 22 वर्षीय पुत्र राम अवतार बिंद दो माह से अपने बहन के ससुराल रह रहा था वे काफी मिलनसार एवं होनहार था खाना खाने के बाद नदी किनारे शौच करने गया था तो उसका शव बरामद हुआ है। जिला पार्षद ने बताया कि मृतक अत्यन्त गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं उनके माता पिता का आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है सरकार उक्त परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि इस दुःख घड़ी में परिवार के साथ खड़ा हूं ईश्वर इनके परिवार को आत्मबल दें। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट