स्वच्छता पर्यवेक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 30, 2025
- 78 views
संवाददाता सुचित पान्डेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)-- रामपुर प्रखंड अंतर्गत कार्यरत सभी नव पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से जाएंगे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, सभी स्वकच्छता पर्यवेक्षक ने शनिवार को बीडियो कार्यालय में जाकर बीडियो को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया।स्वच्छता पर्यवेक्षक ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन संबंधित कार्यों के अलावे अन्य विभागीय कार्यों को भी पूर्णकालिक कर्मी के रूप में कार्य कराया जाता है, हमारे पूर्णकालिक कार्यों के मद्देनजर इस मंहगाई के दौर में मांग रखा है, कि विभाग के द्वारा स्वच्छता पर्यवेक्षक को मात्र नव हजार एवं स्वच्छता कर्मियों को मात्र पांच हजार प्रतिमाह निर्धारित किया गया है जो काफी कम है एवं राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी काफी कम है।
उपरोक्त बिंदुओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अंशकालीक को पूर्णकालीक व संविदा लागू करते हुए कम से कम न्यूनतम मजदूरी (राज्य सरकार द्वारा निर्धारित) स्वीकृत करने की कृपा की जाए। ग्रामीण विकास विभाग के पत्रांक-1353664 दिनांक 08.11.2022 के तहत संविदा लागू किया जाय पंचायती राज विभाग द्वारा निर्गत पत्र 6 पं१/रा० दिनांक-15.01.2021 के तहत स्वच्छता पर्यवेक्षक को 20 हजार रूपया महीना लागू किया जाय। सेवाकाल 60 वर्ष किया जाय.सभी बकाया मानदेय अविलंब भुगतान किया जाय स्वच्छता कर्मी का मानदेय कम से कम 10 हजार रूपया लागू किया जाय। कार्य अवधि में मृत्यु होने पर आकास्मिक मृत्यु का लाभ के साथ साथ उस परिवार के सदस्यों को उस पद पर चयन किया जाय.अन्यथा एक सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरना प्रदर्शन कार्यक्रम संचालित करने को बाध्य हो जाएंगें.मौके पर विज्ञापन देने के दौरान जितेन्द्र तिवारी, रविन्द्र कुमार गुप्ता, रुबी कुमारी ,सरिता कुमारी मुनीलाल राम ,विनोद कुमार एवं चन्देश्वर कुमार उपस्थित थे।


रिपोर्टर