दहेज के लालच में जुल्म की इंतहा

पति समेत पांच लोगों पर भिवंडी में मामला दर्ज


भिवंडी। भिवंडी में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। 32 वर्षीय महिला ने अपने पति और पांच ससुरालियों पर मारपीट, गाली-गलौज और दहेज की लगातार मांग करने का आरोप लगाया है। शिकायत दर्ज होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने के मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शांतिनगर पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार फिर्यादी बुसरा मो. आसिफ शेख का विवाह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिला निवासी आसिफ असगर अली शेख से हुआ था। शादी के बाद से ही पति, सास, देवर, ननद और अन्य रिश्तेदारों द्वारा लगातार पैसों की मांग की जाने लगी। महिला का आरोप है कि हर महीने पैसों की कमी होने पर उसे अपमानित किया जाता, मारपीट की जाती और जान से मारने की धमकी दी जाती। फिर्यादी ने कहा कि निरंतर हो रही प्रताड़ना से उसका जीवन नर्क बन गया था। दहेज की मांग पूरी न होने पर परिवार के सदस्यों ने कई बार उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मजबूर होकर उसने शांति नगर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने पति आसिफ असगर अली शेख, सास गुलशन बानो, ससुर असगर अली, देवर अमीर अली और ननद अंजुम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जो मूल रूप से मेजा रोड़, उसकी गांव प्रयागराज उत्तर प्रदेश निवासी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों से पूछताछ होगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट