
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Aug 11, 2025
- 147 views
बरसठी (जौनपुर) । मछलीशहर के निगोह मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा की शुरुआत बरसठी ब्लॉक से हुई, जो परियत होते हुए रसुलहा तक पहुंची। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण गूंजता रहा। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अजय सिंह और अर्चना शुक्ला मौजूद रहे। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश दुबे, बच्चा सिंह, बृजेश सिंह, रमाशंकर गुप्ता, प्रमोद सिंह, मंडल महामंत्री अजय गौड़, दीपक पांडेय, आशीष सिंह, नीतीश बिंद, लाल बहादुर यादव, बद्री सिंह, शेखर सिंह, अवधेश शुक्ला, संतोष सिंह, विनोद तिवारी व अनूप सिंह समेत भाजपा के अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
घर-घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है और हमें देश की एकता व अखंडता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का समापन रसुलहा में राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर लोगों ने देश के लिए हर परिस्थिति में योगदान देने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर