जिला स्तरीय "मशाल" प्रतियोगिता का हुआ समापन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 11, 2025
- 64 views
रोहतास।सोमवार को मल्टीपर्पस हॉल सासाराम में जिला स्तरीय "मशाल" खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। मौके पर उप विकास आयुक्त, रोहतास श्री विजय पाण्डेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम आशुतोष रंजन, वरीय उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश लाल, वरीय उप समाहर्ता नेहा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता विनीता कुमारी, वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, रोहतास विनय प्रताप उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं सफल नेतृत्व करने के लिए विनय प्रताप वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा को उप विकाश आयुक्त रोहतास के द्वारा “मशाल” प्रतियोगिता का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा आशुतोष रंजन अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम के द्वारा भी प्रशंसा की गयी। उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को बुके और प्रतिक चिन्ह भेंट किया गया।
इस प्रतियोगिता में फुटबॉल अंडर-14 (बालक) में चेनारी विजेता एवं डेहरी उपविजेता हुआ। फुटबॉल अंडर-16 (बालक) में सासाराम विजेता एवं चेनारी उपविजेता हुआ। वॉलीबॉल अंडर-16 (बालक) में संझौली विजेता तथा चेनारी उप विजेता रहा। कबड्डी अंडर-14 (बालक) में विजेता डिहरी एवं उप विजेता नौहट्टा रहा। वहीं, कबड्डी बालक अंडर-16 में विजेता काराकाट एवं उपविजेता बिक्रमगंज रहा। कबड्डी अंडर-14 (बालिका) में विजेता सासाराम एवं उपविजेता दिनारा की टीम हुई। कबड्डी अंडर-16 (बालिका) में विजेता तिलौथू एवं उपविजेता सासाराम की टीम हुई। साइकिल अंडर-14 (बालक) में प्रथम स्थान सासाराम प्रखंड के प्रिंस कुमार, दूसरे स्थान पर डेहरी के अनीश कुमार एवं तीसरे स्थान पर नासरीगंज के मो० सैफ अंसारी रहे। साइकिल अंडर-16 (बालक) में सासाराम के मुकेश कुमार प्रथम, नासरीगंज के आयुष कुमार दूसरे एवं विक्रमगंज के चंदन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। साइकिल अंडर-14 (बालिका) में सासाराम की राधा कुमारी प्रथम स्थान, संझौली की अनु बाला दूसरा एवं चेनारी की रम्भा कुमारी तीसरा स्थान प्राप्त की। साइकिल अंडर-16 (बालिका) में करगहर की अंशु कुमारी प्रथम, नासरीगंज की सोनाली कुमारी दूसरा एवं काराकाट की मनीषा कुमारी तीसरा स्थान प्राप्त की। सभी विजेता उपविजेता टीम को उप विकास आयुक्त, रोहतास एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों के द्वारा मेडल ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में 70 शारीरिक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, जिनके देख रेख में प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया। वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा रोहतास के द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं सफलता का श्रेय अपने तकनीकी पदाधिकारियों को दिया एवं उनका धन्यवाद किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी पाधिकारियों एवं कर्मियों का दिल से धन्यवाद दिया गया।
उप समाहर्त्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा रोहतास के नेतृत्व में सभी कार्यक्रमों का संचालन श्री प्रभात कुमार पाठक, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं सुश्री सोनी कुमारी, निम्न वर्गीय लिपिक उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा कार्यालय रोहतास के द्वारा की गई। सभी ने अपने कार्यो का निर्वहन निष्ठा पूर्वक किया। सभी कर्मियों को सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन हेतु उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, रोहतास के द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी कार्यक्रमों का मंच संचालन रजनीश कुमार श्रीवास्तव, सामान्य शिक्षक, उच्च विद्यालय, चौखंडा चितौली के द्वारा किया गया।
जिन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, उनमें श्री संजय कुमार श्री दुर्गा उच्च मा० वि० शिवसागर, श्री जयशंकर कुमार उच्च विद्यालय खरारी, श्री वरूण कुमार उच्च मा० वि० रेडियाँ, श्री सुरेन्द्र कुमार के० के० मध्य विद्यालय संझौली, श्री मनोज कुमार मध्य वि० मलवार शिवसागर, श्री कृष्ण दूबे मध्य विद्यालय मानी, श्री राकेश रंजन वर्मा मध्य विद्यालय चितौली, श्री करन कुमार, गुरूचरण मध्य विद्यालय सासाराम, श्री उपेन्द्र तिवारी मध्य विद्यालय केनार कला, श्री नवीन कुमार मध्य विद्यालय, पियाँकला, श्री धर्मेन्द्र कुमार राजकीय मध्य विद्यालय बांद योगा, श्री सुधीर कुमार कन्या मध्य विद्यालय चेनारी, श्री सुधीर कुमार सिंह उत्क्रमित मा० वि० रोतवां, श्री योगेन्द्र सिंह उत्क्रमित मा० वि० सेन्दुआर, सुश्री हेमा कुमारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय तोरनी, सुश्री ज्योति सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय पोखरांहा, सुश्री कामिनी कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय उदयपुर, श्री विद्या शरण उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अगरसीडिहरा, श्री शशि मोहन सिंह मध्य विद्यालय तेलरी, श्री अंकित कुमार, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कैथी, श्री अजय नारायण कुमार ज० छेदी राम बालिका उ०वि० मधुरामपुर, श्री अनुपम सिंह मध्य विद्यालय बांक, श्री विजय कुमार मध्य विद्यालय कंचनपुर, श्री उज्जवल कुमार मध्य विद्यालय खुढ़नु, श्री अभिमन्यु श्रीवास्तव, उच्च माध्यमिक विद्यालय दहाउर, श्री लाल बिहारी यादव मध्य विद्यालय महाराजगंज, श्री देवेन्द्र कुमार मध्य विद्यालय नरवरश्री दीवाकर कुमार उच्च विद्यालय रकसियां, श्री नित्यानंद सिंह मध्य विद्यालय (बालक) चेनारी, मो० इम्तेयाज हाशमी उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवईया, श्री रोहित कुमार सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय माधोपुर पडुरी, श्री विपिन कुमार मध्यमिक विद्यालय बंजारी, श्री प्रविन्द कुमार सिंह मध्य विद्यालय गोसलडीह, सुश्री रेखा कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय भलुआड़ी, श्री पवन कुमार मध्य विद्यालय, दरिगांव (सासाराम), श्री सुनील चंद्रवंशी मध्य विद्यालय आनंदीचक (नौहट्टा), श्री अरविन्द कुमार सिंह मध्य विद्यालय थनुआ, श्री सत्येन्द्र कुमार मध्य विद्यालय बांदु श्री कुश त्रिपाठी उच्च विद्यालय अवधेशनगर, बेलवाई श्री कमलेश कुमार मध्य विद्यालय, मोहनी टोला श्री हरेन्द्र कुमार यादव उच्च विद्यालय, भेडिया सुअरा श्री राजगृही राम उच्च विद्यालय, रामेष्वरगंज श्री नरेन्द्र यादव मध्य विद्यालय, करसेरूआं श्री नगेन्द्र कुमार उच्च विद्यालय, नौहट्टा श्री संतोश कुमार रमण मध्य विद्यालय, काजीपुरा श्री राकेश कुमार राय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भैंसही श्रीमती शिखा सिंह उच्च विद्यालय, बौलिया श्री रजनीश कुमार श्रीवास्तव उच्च विद्यालय, चौखंडा चितौली श्री नरेन्द्र सिंह मध्य विद्यालय, मधुरामपुर श्री अमित कुमार कन्या मध्य विद्यालय, षिवसागर श्री विंध्याचल कुमार उच्च विद्यालय, जमुहार श्री धर्मेनद्र तिवारी मध्य विद्यालय, अमौरा श्री देवेन्द्र कुमार मध्य विद्यालय, नरवर श्री संतोश कुमार उच्च विद्यालय, बिसोडिहरी श्री विजय कुमार मध्य विद्यालय, कंचनपुर श्री मिथलेश कुमार मध्य विद्यालय, अख्तियारपुर श्री सद्दाम हुसैन उच्च विद्यालय, उबधी श्रीमती प्रियंका कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, तिलोखर श्री विकास तिवारी, मध्य विद्यालय मथुरापुर, श्री शिव शम्भु राय, मध्य विद्यालय, सबेयां, श्री नरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, उच्च विद्यालय धौडाढ़, प्रेम प्रकाश कुमार, मध्य विद्यालय खुर्माबाद, सतीश चन्द्र उच्च विद्यालय, माहनीया, शशि रंजन उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेमरी, अभिमन्यु प्रसाद, उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेमरी, धनंजय कुमार, स्वामी आत्म विवेकानंद+2 विद्यालय रेडिया, सुश्री पुजा कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय, कदवां एवं सुश्री करूणा, उच्च विद्यालय जयपुर शामिल है।


रिपोर्टर