रक्षाबंधन का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न


रोहतास। रक्षाबंधन भारत के सांस्कृतिक त्यौहारों में से एक है, जो भाई-बहन के बीच प्यार, विश्वास तथा स्नेह के बंधन को मजबूत करता है। इस त्यौहार का एक समृद्ध इतिहास है और यह विभिन्न पौराणिक कहानियों से भी जुड़ा हुआ है। रक्षाबंधन हमें पारिवारिक संबंधों के महत्त्व एवं एक-दूसरे की रक्षा और समर्थन करने के कर्तव्य की याद दिलाता है।जिले में रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर रक्षासूत्र बाँधकर चिरंजीवी होने का आशीर्वाद दीं। इस अवसर पर करगहर थानाक्षेत्र के डिभियाँ गाँव निवासी तथा शाहाबाद के चर्चित समाजसेवी विवेक पाण्डेय उर्फ सोनू पाण्डेय का भतीजा दिव्यम अपनी कलाई पर बहन द्वारा बाँधी गयी राखी से काफी खुश दिखा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट