नेशनल सिलेक्शन फाइट में अमन ने जीता गोल्ड।
- अच्छेलाल राजभर, संवाददाता जौनपुर
- Aug 08, 2025
- 503 views
नेशनल सिलेक्शन फाइट में अमन ने जीता गोल्ड
जौनपुर ।। चंदवक लेह लद्दाख में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता के 9वीं पैनकेक सिलाट नेशनल फेडरेशन कप 2025 के लिए नेशनल सिलेक्शन फाइट में मढ़ी गांव निवासी विवेकानंद सिंह के पुत्र अमन सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर का क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। नेशनल स्तर पर सेलेक्शन हो जाने से वह इंटरनेशनल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर सकेगा ।
अमन इसके पहले कई प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुका है वह माउंट लर्नर एकेडमी बजरंग नगर में 12वीं का प्रतिभावान छात्र है अमन सिंह की सफलता पर नित्यानंद सिंह ब्रह्मदेव सिंह राजेंद्र सिंह अभिनव सिंह परमानंद पाल राम प्रसाद सोनकर सच्चिदानंद सिंह उर्फ टिटू संदीप प्रजापति अच्छेलाल राजभर राकेश चौहान अमरनाथ विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।


रिपोर्टर