पनारी घाट पहाड से युवक की गिरने से मौत


रोहतास। जिले के बड्डी थाना क्षेत्र के गुप्ता धाम जाने वाले रास्ते पनारी घाट के समीप भोजपुर के रहने वाले 25 वर्षीय वीर बहादुर कुमार पिता सोनू कुमार सिंह की मौत हो गई।घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार मृतक वीर बहादुर सिंह सावन के दूसरे सोमवार को बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने पनारी घाट के रास्ते गुप्ता धाम जा रही थे।जहाँ गुप्ता धाम जाने के दौरान पनारी घाट के झरना समीप ऊंचे पहाड़ से सेकड़ो फिट निचे जा गिरे। जहाँ उनकी मौत हो गईं।मृतक का सर यानी मुँह पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चूका है।वही मृतक के पैर भी फेक्चर होने कि संभावना जताई जा रही है।वही स्थानीय लोगों ने इस घटना कि जानकारी बड्डी थाने को दी। जहाँ बड्डी थाने कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।और पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट