
औद्योगिक क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत"
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 16, 2025
- 18 views
रोहतास।उद्योग विभाग बिहार सरकार के सौजन्य से दिनांक 24/07/2025 के पूर्वाह्न 10:30 बजे बिहार आइडियायं फेस्टिवल का आयोजन "शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज रोहतास" (सासाराम )में आयोजित किया जा रहा है। इस फेस्टिवल का उद्देश्य राज्य के सभी जिले से जमीनी स्तर के लगभग 10 हजार बिजनेस आइडिया को संकलित करना, स्टार्ट अप के संस्थापको को एक पहचान देना, उन्हें आवश्यक पूँजी प्रवाह सुनिश्चित करना, मार्गदर्शन प्रदान करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के मिडिया का कवरेज प्रदान करना है।
विदित हो कि बिहार सरकार द्वारा उद्योगो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य में स्टार्ट अप योजना की शुरुआत की गई है जिसमे कोई भी उधमी एक नई इनोवेटिव आईडिया के साथ अपना उधोग स्थापित कर सकते है। इसके लिए बिहार सरकार Startup योजना के माध्यम से ऐसे इनोवेटिव आईडिया (अभिनव विचार) वाले उद्योग को 10 लाख रु की राशि प्रदान करेगी जिसमे उद्यमी को 10 साल तक कोई भी ब्याज नही देना पड़ेगा। SC/ST एवं महिला के लिए अलग से प्रावधान किया गया है। यहाँ यह बताना है कि जिला उधोग केंद्र रोहतास, सासाराम द्वारा "सासाराम अभियंत्रण महाविधालय" में startup सेल की स्थापना की गई है जिसके नोडल पदाधिकारी श्री नितीश कुमार दूबे है जिनका मो' न० 7254958045 है। कोई भी उधमी अपने नई आईडिया के साथ व्हाट्सअप पर आवेदन भेज सकते हैं।
9742956009(Shuru-Kar AI) Startup का mail startupcellsec sasaram@gmail.com पर भी जानकारी मेल किया जा सकता है। विशेष जानकारी के लिए नोडल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार दुबे से संपर्क की जा सकती है।
रिपोर्टर