
जलप्रपातों में नहीं जाये लोग -डीएफओ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 16, 2025
- 69 views
रोहतास।विगत कुछ दिनों से रोहतास जिला अन्तर्गत काफी मात्रा में वर्षा हो रही है एवं आइएमडी के रिपोर्ट के अनुसार आने वाले कई दिनों तक अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। अत्यधिक वर्षा होने के कारण रोहतास वन प्रमंडल के लगभग सभी जल प्रपातों में अत्यधिक पानी एवं बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जैसे कि माँ तुतला भवानी इको पर्यटन स्थल, मांझर कुण्ड जल प्रपात, गुप्ताधाम सीता कुण्ड जल प्रपात, कशिश जल प्रपात एवं महादेव खोह जल प्रपात इत्यादि। इस हेतु आमजनों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी से अनुरोध है कि रोहतास वन प्रमंडल के सभी जल प्रपातों पर सामान्य स्थिति होने तक नहीं जाया जाय एवं आइएमडी की वार्निंग का भी अवलोकन किया जाय साथ ही जाते समय सुरक्षा बरती जाय। इसके अतिरिक्त माँ तुतला भवानी जल प्रपात पर अत्यधिक पानी आने के कारण अविलम्ब अगले आदेश तक सभी श्रद्धालुओं/पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाता है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।
रिपोर्टर