डूबी दो किशोरी का पता नहीं लग पाया


रोहतास।रविवार की देर शाम इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी बराज पर घूमने के उद्देश्य गई तिलौथू की दो किशोरियों के पानी में डूब जाने की सूचना मिली है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि अमझोर थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी चंद्रदीप यादव के पुत्र मुन्ना यादव की दो लड़कियां श्वेता कुमारी 13 वर्ष एवं सुरुचि कुमारी 9 वर्ष अपनी एक सहेली के साथ सोन नदी के बराज पर घूमने के उद्देश्य गई थी। जहां किनारे पर पैर फिसल जाने के कारण सुरुचि नदी में डूबने लगी, जिसे बचाने के चक्कर में उसकी बहन श्वेता भी नदी में कूद गई। तथा दोनों बहन पानी में डूब गई है। घटना के संदर्भ में स्थानीय प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है तथा कहा कि नाव एवं तैराकों के माध्यम से किशोरियों की खोजबीन की जा रही है।


इधर नदी में डूबी किशोरियों के घर इंद्रपुरी में कोहराम मच गया है। `थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया ने भी घटना की पुष्टि की है।` तथा परिवार वाले घटना की खबर सुनते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों किशोरियों की खोजबीन जारी है।जो चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी खोजा नहीं जा सका है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट