
14 वर्षीय लड़की की शिकायत पर युवक के खिलाफ पाॅक्सो के तहत मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 11, 2025
- 80 views
भिवंडी। भिवंडी तालुका के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने एक युवक पर अनुचित व्यवहार और दबावपूर्वक शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। इस कृत्य के कारण वह दो महीने की गर्भवती हो गई है।किशोरी की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(उ),65(1) तथा 'पॉक्सो एक्ट' (बाल यौन शोषण से संरक्षण अधिनियम, 2012 के कलम 4,6 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। हालांकि आरोपी भी नाबालिग है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि मई 2025 के महीने में (सटीक तारीख उसे याद नहीं) आरोपी युवक ने कथित रूप से उसके घर में प्रवेश कर, उसका विश्वास लेकर अनुचित प्रस्ताव रखे और नाबालिग होने के बावजूद शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। जिसके कारण वह दो महीने की गर्भवती हो चुकी है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। किन्तु आरोपी युवक फरार है। इस घटना की जांच पुलिस उप निरीक्षक महेश महादावाड़ कर रहे है।
रिपोर्टर