प्रभारी मंत्री ने शहरी विकास योजना को लेकर की बैठक


रोहतास। डीआरडीए सभागार सासाराम में जयंत राज, माननीय मंत्री, भवन निर्माण विभाग बिहार-सह-प्रभारी मंत्री जिला रोहतास की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना का सफल एवं त्वरित क्रियान्वयन हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में कराया जाने वाले योजनाओं की प्राथमिकता निर्धारण हेतु जिला स्तरीय संचालन समिति बैठक की गयी। जिसमें निवेदिता सिंह, माननीया सदस्य बिहार विधान परिषद्, श्री मुरारी प्रसाद गौतम, माननीय विधायक 207 - चेनारी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र तथा अन्य जन प्रतिनिधिगण के प्रतिनिधि एवं जिला पदाधिकारी उदिता सिंह रोहतास, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार रोहतास, उप विकास आयुक्त विजय पांडेय, जिला पी०एम०यू० लीड, जिला क्षेत्रीय सम्नवयक - सामाजिक इत्यादि उपस्थित हुए।


बैठक में निदेश दिया गया कि नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम तथा सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत / नगर परिषद संबंधित जन प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर अपने क्षेत्र अन्तर्गत कराये जाने वाले मुख्य कार्यों की सूची यथा सड़कों का निर्माण, सड़कों के बीच आवश्यकतानुसार पुल / पुलियों / कल्भर्ट का निर्माण, चयनित सड़कों के साथ जल निकासी हेतु नाले एवं नालियों का निर्माण, जल जमाव की समस्या का निराकरण, नागरिक सुविधा अन्तर्गत झीलों / तालाबों / घाटों / पार्को इत्यादि का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण इत्यादी अन्य बड़े योजना लिया जाय।


माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा बताया गया कि इस महत्वकांक्षी योजना से जिला के सभी नगर निकायों में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत ऐसी सभी योजनायें ली जाये जिससे क्षेत्र का आर्थिक विकास एवं सामाजिक विकास हो सके साथ ही क्षेत्र का आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ किया जा सके। इससे शहर के लोगों को अन्यत्र जगह पर आने-जाने में सुविधा होगी, शहर का सौदर्यीकरण में मदद मिलेगा, शहर वासियों के जीवन शैली में सुधार होगा तथा शहर में पर्यटन को बढावा मिलेगा और शहर का चौमुखी विकास होगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट