
पत्नी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर घर से निकाला बेटा भी छीना,केस दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 02, 2025
- 55 views
भिवंडी। शांतिनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक महिला को ससुरालवालों द्वारा लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला शांतिनगर पुलिस स्टेशन में भा.न्या.संहिता की धारा 85,115(2),352,3(5) के तहत दर्ज किया है। शिकायत 35 वर्षीय आसिया बानो वाजीद नामक महिला ने दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति बाजीद अली शाह, सासु खैरून इशा शाह, देवर अनवर इशा शाह, और जेठानी माजिदा अनवर शाह सभी ने मिलकर उस पर लगातार शारीरिक व मानसिक अत्याचार किए। घटना का विवरण देते हुए पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह उपरोक्त आरोपी बाजीद अली शाह से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति और उसके घरवाले दहेज की मांग करने लगे। मना करने पर उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। इतना ही नहीं, महिला का आरोप है कि उन्होंने उसके माता-पिता को भी अपमानित किया और तलाक की धमकी दी। इसके अलावा उसका लड़का भी उससे छीन लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही शांतिनगर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की है। यह घटना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा गांव में घटी थी, जहां उससे मानसिक रूप से परेशान किया गया। इस मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी कर रही है।
रिपोर्टर