
फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में कैमूर जिला के कुकुराढ़ गांव से एक आरोपित को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Jul 02, 2025
- 121 views
जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर-- फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में सोनहन थाना क्षेत्र के कुकुराढ़ गांव के एक आरोपित सोम प्रकाश गुप्ता को मुंबई से आई पुलिस ने गिरफ्तार किया है, बता दें भभुआ थाना पहुंची मुंबई के गोराई थाना की पुलिस ने स्थानीय थाना के सहयोग से यह कार्रवाई किया है,
वही मुंबई के गोराई थाना के एएसआई सूर्यकांत पॉल ने बताया कि फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में इसके खिलाफ मुंबई के गोराई थाना में केस दर्ज था,जांच के दौरान इसके नाम का खुलासा हुआ तो कैमूर पहुंचकर भभुआ थाना की सहायता से इसे कुकुराढ़ गांव से गिरफ्तार किया गया है जो सोनहन थाना क्षेत्र के कुकुराढ़ गांव निवासी मुन्ना साह के पुत्र सोमप्रकाश गुप्ता बताया जाता है,
पुलिस द्वारा बताया गया कि इसका भभुआ शहर के गुरुद्वारा के पास कंप्यूटर सेंटर का दुकान है,वहीं से पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है, और इसका अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है कि इसने फर्जी पासपोर्ट बनाने के अलावा भी क्या कोई अपराधिक कार्य किया है या नहीं फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है,
वहीं इस मामले पर भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि कल मुंबई से गोराई थाना की पुलिस आई थी जो कैमूर जिला के सोनहन थाना क्षेत्र के कुकुराढ़ गांव निवासी सोम प्रकाश गुप्ता को स्थानीय थाना के सहयोग गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई, इसमें मामला था कि आरोपी के द्वारा मर्जी पासपोर्ट बनाने का काम किया गया था जिसमें किसी का जन्मप्रमाण फर्जी तरीके से बना पाया गया था, इस मामले में गोराई थाना की पुलिस ने कांड दर्ज किया था इसी बीच उनको पता चला कि आरोपी कैमूर का रहने वाला है जिसके बाद वह लोग यह आए और भभुआ थाना की सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया है और अपने साथ ले गए हैं।
रिपोर्टर