अपनी मांगों के समर्थन में तीन दिनों से काला पट्टी बांध कर्मचारी संघ कर रहा प्रदर्शन मांग पूरी नहीं हुई तो 9 जुलाई को होगा वृहद आंदोलन।


कैमूर : जिले के भभुआ शहर के समाहरणालय भभुआ के पास कैमूर जिले के दर्जनों कर्मचारी हाथों में बैनर लेकर काला पट्टी बांधे हुए जमकर नारेबाजी किये। अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर उन लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। कहा कि 3 दिनों से हम लोग काला पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। आज जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। सरकार अगर नहीं कुछ करेगी तो 9 जुलाई को बिहार भर में बड़ा आंदोलन कर्मचारी संघ करेगा। उससे भी नहीं हुई तो जुलाई के अंत में सभी कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी जवाब देही सरकार की होगी। सरकार के नीति, वेतन विसंगति और ग्रेड पे में संशोधन सहित कुल 10 मांग शामिल है।


कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया हम लोग का 10 सूत्रीय मांग है गोप गुट के आह्वान पर हम लोग 3 दिन से काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लंच आवर में प्रतिदिन हम लोग विरोध कर रहे हैं, ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा। अगर मांग हमारी पूरा नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पूरे बिहार भर के लिपिक चले जाएंगे। हमारा मुख्य मांग सरकार के नीति, वेतन विसंगति ,ग्रेड पे में संशोधन करना है।


 कर्मचारी अजय कुमार सिंह ने बताया हम लोग सभी कर्मचारी संघ 3 दिनों से काला बिल्ला लगाकर सरकार के नीतियों का, वेतन विसंगति का, ग्रेड पे संशोधन का मांग कर रहे हैं। हम लोग का प्रमोशन का भी मांग है। इस तरह से कुल 10 से मांग है। मुख्यमंत्री का नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा जाएगा। पूरी नहीं हुई तो 9 जुलाई को हम लोग बिहार स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट