मां-बेटी की हत्या की आरोपी नोयडा से टांग लिया गया नाजीम


 रोहतास। जिले के नोखा से केरला फाईल्स फिल्म जैसा अजीब खबर सामने आया है, जिसके बाद सबके होश उड़ गए हैं ।


तेज तरार आइपीएस अधिकारी रौशन कुमार और उनकी रोहतास पुलिस ने 30 मई को मां-बेटी की हत्या के मामले को सुलझा लिया है। 


बड़ी बात यह है कि नोखा के लेवरा में हत्यारा नाजिम हुसैन खुद को रवि चौधरी बताकर पहले तो एक हिंदू लड़की से शादी की तथा बाद में अपने ही सास संतरा देवी एवं साली रुपाली कुमारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। एक अन्य साली अमृता को भी घायल कर दिया था।


सारण जिले के रहने वाले नाजिम हुसैन ने नाम बदलकर एक हिंदू युवती से शादी की और फिर उसकी बहनों के जीवन में भी जहर घोल दिया। अपने साली को भी अपने पास रखना चाहता था। इस खुन्नस में उसने अपनी दो सालियों पर हथियार से हमला किया। जब साली ने उसके साथ चलने से इनकार किया तो उसने सास और साली की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि नाजिम हुसैन ने खुद को रवि चौधरी बताकर एक विधवा महिला संतरा देवी की तीसरी बेटी से शादी की थी। शादी के बाद वह पत्नी को नोएडा ले गया, जबकि असलियत यह थी कि वह पहले से शादीशुदा था।

नोएडा में रहते हुए नाजिम ने अपनी साली रूपाली कुमारी से भी अवैध संबंध बना लिया। वह तीन सालों से पत्नी के साथ रूपाली को भी अपने पास रखे हुए था। लेकिन जब रूपाली कुछ दिनों पहले अपने गांव लौट आई तो नाजिम उसे वापस ले जाने की ज़िद पर अड़ गया।

रूपाली के मना करने पर नाजिम हुसैन अपने ससुराल, रोहतास के नोखा थाना क्षेत्र के लेवरा गांव पहुंचा। खेत में काम कर रही रूपाली पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। वहीं खाना लेकर पहुंची उसकी छोटी बहन अमृता पर भी धारदार हथियार से वार किया। इसी दौरान पहुंची उनकी मां संतरा देवी पर भी ईंट-पत्थर और हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

तीनों महिलाओं पर हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार होकर ट्रेन से नोएडा भाग गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए रोहतास पुलिस ने विशेष टीम गठित की और शुक्रवार को नोएडा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी रौशन कुमार ने बताया कि नाजिम के खिलाफ पहले से आपराधिक मानसिकता के संकेत मिले हैं। पुलिस ने इस मामले को स्पीडी ट्रायल के तहत चलाने की बात कही है, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट