शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण

कैमूर।। गुरुवार को भभुआ नगर स्थित शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक एवं इकाई दो के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉक्टर शिव शंकर पांडे के द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि जीवन जीने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबका दायित्व है। क्योंकि मुफ्त में पर्यावरण से हवा पानी बहुत सारी चीज लोगों को मिलती है। तत्पश्चात कैमूर जिला की पहचान ग्रीन सिटी के बारे में वक्ताओं द्वारा बताया गया कि पर्यावरण के प्रति सचेत रहने एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया गया। अगर हर व्यक्ति पौधा लगाए और उसे वृक्ष बना दे तो आने वाले समय में पर्यावरण सुरक्षित एवं शुद्ध वातावरण भी रहेगा। मौके पर डॉक्टर पंकज कुमार सिंह डॉक्टर सुमन सिंह डॉ राजेंद्र सिंह छोटेलाल पांडेय उमेश प्रसाद सिंह अमित कुमार संजीव कुमार सच्चिदानंद चौबे राहुल श्रुति बाला कंचन रामा तथा महाविद्यालय के कर्मी एवं छात्रा उपस्थित रही

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट