अंचलाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी और थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया वृक्षारोपण

कैमूर ।।   जिले के रामगढ़ थाना परिसर में विश्व पर्यवारण दिवस के शुभ अवसर पर रामगढ़ थाना परिसर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। जहां कि रामगढ़ अंचलाधिकारी  सुश्री रश्मि  रामगढ़ नगर पंचायत  कार्यपालक पदाधिकारी राहुल कुमार और रामगढ़ प्रभारी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया। जहा आम महोगनी इत्यादि का पौधा लगाया गया।


अंचलाधिकारी सुश्री रश्मि  ने कहा कि  छायादार पेड़ लगाकर लोगों को एक नई संदेश दी गई है। जब हम एक पेड़ लगाते है तो केवल एक पौधा नही रोपते बल्कि हम आशा का एक बीज बोते है यह पेड़ बड़ा होकर हमे छाया का शीतलता शुद्ध हवा फल फूलों का सौगात देगा। पेड़ रहना बहुत जरूरी है। जिससे  कई लाभ मिलता है।




रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट