नगर परिषद में 15 लाख से अधिक कर वसूली वाले क्षेत्रों मे सुविधा नदारत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 29, 2025
- 109 views
रोहतास । जिले के डालमिया नगर नगर परिषद के वार्ड नंबर 39 के बीएमपी क्षेत्र से 15 लाख से अधिक वार्षिक कर वसूली होती है लेकिन बीएमपी मार्केट कंपलेक्स में लगभग 50 से अधिक दुकानें एटीएम है लेकिन वहां ना तो झाड़ू रोज पड़ता है ना सफाई होती दुकानदार खुदी अपने काम कर लेते हैं पूरा शहर दूधिया करने का वादा नगर परिषद ने किया लेकिन इतने बड़े इलाके में एक भी लाइट और ना ही तिरंगा बिजली पोल देखने को मिलेगा लेकिन नगर परिषद को पैसे की आवश्यकता पड़ेगी या परेशान करने की मन में आ जाए तो इंडस्ट्रियल एरिया में उन उद्योगों को भी नोटिस जारी कर दिया जाता है बरसात का मौसम शुरू हो गया है डेहरी बंजारी रोड के किनारे लाखों रुपए खर्च करके नाला बनवाया गया था लेकिन उसमें पानी जाने के लिए छेद या होल नहीं है किस कारण पानी लग जाता है जनता का कहना है कि कभी भी कार्यपालक अधिकारी , सिटी मैनेजर इस क्षेत्र में नहीं आते हैं और वार्ड पार्षद की बातों को नजरअंदाज करके काम करते हैं


रिपोर्टर