आपात स्थिति से निपटने के लिए मानसून पूर्व मॉक ड्रिल का आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 28, 2025
- 298 views
तालाब में किया गया रेस्क्यू अभ्यास
भिवंडी। आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए भिवंडी महानगरपालिका के अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा वराला तालाब में आपातकालीन बचाव कार्यों का मॉक ड्रिल आयोजित किया गया।
गौरतलब हो कि महानगरपालिका आयुक्त तथा प्रशासक अनमोल सागर के निर्देशानुसार यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें अग्निशमन विभाग प्रमुख राजेश पवार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बाढ़ जैसी स्थिति में नागरिकों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल में यह दिखाया गया कि अगर भारी बारिश के कारण क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाए और नागरिक उसमें फंस जाएं, तो उन्हें किस प्रकार तुरंत रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाना चाहिए। इसके साथ ही आसपास के नागरिकों को आपदा के समय किन-किन सावधानियों का पालन करना चाहिए, इसकी भी प्रत्यक्ष जानकारी दी गई।इस अभ्यास में अग्निशमन दल के अलावा आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।


रिपोर्टर