वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, वर्षों से था फरार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- May 22, 2025
- 207 views
बरसठी (जौनपुर)। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्षों से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने उसे मछलीशहर गेट के पास से गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के निर्देशन में उपनिरीक्षक रामभवन व हेड कांस्टेबल कालिका प्रसाद यादव की टीम ने अभियुक्त राजकुमार सिंह (40 वर्ष), पुत्र सुबेदार सिंह, निवासी सराय विक्रम, थाना बरसठी को गिरफ्तार किया।
उसके खिलाफ थाना रामपुर, जौनपुर में वर्ष 2015 से मु.अ.सं. 0486/2015, धारा 379, 411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज था। लंबे समय से फरार चल रहे राजकुमार सिंह की तलाश पुलिस को थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान में बरसठी पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय मानी जा रही है।


रिपोर्टर