परिवहन विभाग ने डीएम को प्रशस्ति पत्र एवं अवार्ड से सम्मानित किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 04, 2025
- 135 views
रोहतास।परिवहन विभाग ने रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह को अवार्ड तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डीटीओ रामबाबू ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में बेहतर प्रदर्शन में रोहतास जिला अब्बल रहने पर सम्मानित किया गया।
बताया गया कि रोहतास जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू के मौजूदगी में रोहतास जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर बेहतर कार्य करने पर यह सफलता हाथ लगी है।
डीटीओ रामबाबू ने बताया कि रोहतास जिलाधिकारी को सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के आश्रितों को मुआवजा भुगतान में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
डीएम उदिता सिंह ने बताया कि 'सड़क सुरक्षा माह, 2025" का आयोजन परिवहन पदाधिकारी रामबाबू के मौजूदगी में बेहतर प्रदर्शन के साथ किया गया। जहां
सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों गतिविधियों का आयोजन किया गया।
बिहार सड़क सुरक्षा परिषद् एवं इसके अधीन गठित समितियाँ विभाग प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क दुर्घटनाओं एवं उनके फलस्वरूप मृतकों की संख्या को न्यून करने हेतु प्रयास सराहनीय है।
जिलाधिकारी ने लोगों से सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों को अनुपालन करने का अपील किया है।
वहीं उत्कृष्ट कार्य को लेकर सचिव, परिवहन विभाग-सह-सदस्य सचिव, बिहार सड़क सुरक्षा परिषद्, पटना ने अवार्ड सहीत एक प्रशस्ति पत्र भी डीएम सहित जिला परिवहन पदाधिकारी को देकर सम्मानित किया है।


रिपोर्टर