
भिवंडी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में दिलचस्प मुकाबला
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 05, 2024
- 536 views
12 उम्मीदवार मैदान से हटे, 5 प्रमुख दावेदारों में कड़ा संघर्ष
भिवंडी। 136 भिवंडी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमा गया है। सोमवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन, कुल 12 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इनमें खालिद गुडडू,परेश चंद्रकांत चौघुले, प्रकाश राजाराम टावरे,आयाज नियाज अहमद शेख,अनिस खलील मोमिन,जव्वाद अब्दुल हमीद चिखलेकर,अशोक शांताराम भोसले,तल्हा मोमिन, मोहम्मद याकुब शेख,भारत लक्ष्मण पाटिल (मनसे),निशाल संतोष भोईर और मोहम्मद जैद अफजल मुख्तार शामिल हैं।
अब मुकाबला सात प्रमुख उम्मीदवारों के बीच सिमट गया है। जिनमें महायुति (भाजपा) के महेश चौघुले,महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस) के दयानंद चोरघे,समाजवादी पार्टी के रियाज आज़मी, AIMIM के वारिस पठान,बहुजन समाज पार्टी के मोबिन सादिक शेख,चेंज मेकर्स पार्टी के अमीरुला हसन सैयद और वंचित बहुजन आघाड़ी के जाहिद मुख्तार अंसारी शामिल है। इसके अलावा, निर्दलीय उम्मीदवार अस्मा जव्वाद चिखलेकर, आरिफ निजानूद्दीन शेख,मोमिन मुश्ताक,मोहम्मद शमीम खान,विलास आर. पाटिल,शब्बीर मोहम्मद उस्मान मोमिन और शाकीर अहमद महबूब शेख भी मैदान में डटे हुए है।
नामांकन वापसी के बाद अब इस सीट पर संघर्ष तीव्र हो गया है। महेश चौघुले, भाजपा की ओर से महायुति गठबंधन के उम्मीदवार, और दयानंद चोरघे, महाविकास आघाड़ी के कांग्रेस प्रत्याशी, अपक्ष विलास आर.पाटिल मुख्य दावेदारों के रूप में उभरे हैं। सपा के रियाज आज़मी और AIMIM के वारिस पठान भी अपने-अपने समुदायों और समर्थकों पर खासा प्रभाव रखते है। जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है।
AIMIM ने मुंबई के नेता वारिस पठान को इस बार भिवंडी की सीट पर उतारा है, जो मुस्लिम वोट बैंक में महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते है। दूसरी ओर, महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार दयानंद चोरघे को सपा के रियाज आज़मी और निर्दलीय उम्मीदवार अस्मा जव्वाद चिखलेकर व विलास आर. पाटिल के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। सपा ने गठबंधन तोड़कर अपना उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है,जिससे महाविकास आघाडी व कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगने की संभावना है।
राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीतियों को धार देना शुरू कर दिया है और चुनाव प्रचार ज़ोरों पर है। भिवंडी की जनता इस रोमांचक और जटिल चुनावी जंग का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
रिपोर्टर