
अचीवर्स कॉलेज की अंतरमहाविद्यालयीन प्रतियोगिता में भिवंडी की संस्कृति म्हात्रे ने मारी बाजी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 29, 2024
- 295 views
भिवंडी। अचीरहीं कॉलेज द्वारा आयोजित अंतरमहाविद्यालयीन वकृत्व और कविता गायन प्रतियोगिता में भिवंडी की संस्कृति सदानंद म्हात्रे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता अचीवर्स कॉलेज के ''राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC)'' के संयुक्त तत्वावधान में जायंट्स ग्रुप ऑफ कल्याण मिडटाउन सहेली के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में ठाणे और मुंबई के कुल 20 महाविद्यालयों के 69 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिनमें हर किसी ने अपने वकृत्व कौशल और काव्य गायन से श्रोताओं का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रमुख निर्णायक मंडल के सदस्य, घनश्याम पांडे और कवयित्री श्रीमती कविता करंबेलकर द्वारा किया गया।
वकृत्व स्पर्धा: संस्कृति ने दिखाया दम :
वकृत्व प्रतियोगिता में स्वयं सिद्धी कॉलेज,भिवंडी की छात्रा कु.संस्कृति सदानंद म्हात्रे ने उत्कृष्ट प्रस्तुति के बल पर पहला स्थान प्राप्त किया। राजीव गांधी कॉलेज, वाशी की कोमल उत्तम घुले दूसरे स्थान पर रहीं,जबकि जी.एम. मोमिन महिला महाविद्यालय*की अल्शिफा शेख याकूब मोहम्मद और B.N.N कॉलेज, भिवंडी की अनन्या सदानंद म्हात्रे ने संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर कब्जा किया। चौथे स्थान पर एस.पी.कॉलेज, पुणे की अनामिका शिंदे रहीं।
कविता गायन: संस्कृति का दबदबा जारी :
कविता गायन प्रतियोगिता में भी संस्कृति सदानंद म्हात्रे ने अपनी अद्वितीय प्रस्तुति से पहला स्थान हासिल किया। उनके बाद जी.एम. मोमिन महिला महाविद्यालय की अल्शिफा शेख याकूब मोहम्मद ने दूसरा और विवेकानंद एज्युकेशन सोसायटी ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स के ओमप्रकाश सुभ्रत गच्छायत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सम्मान समारोह: विजेताओं का हुआ भव्य सत्कार :
पुरस्कार वितरण समारोह में अचीवर्स कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य डॉ.सीए महेश भिवंडीकर,उपप्राचार्या सना खान,सोफिया डिसूजा और NSS कार्यक्रम अधिकारी राजेश यादव एवं नेहा त्रिपाठी द्वारा विजेताओं को सर्टिफिकेट,स्मृतिचिन्ह और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप की अध्यक्षा श्रीमती उर्वशी गुप्ता, डिंपल धैफुळे और रंजना पालण ने विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया। यह आयोजन छात्रों के लिए एक शानदार मंच साबित हुआ, जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर न केवल अपनी क्षमताओं को निखारा, बल्कि अपने आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई पर पहुंचाया।
रिपोर्टर