भिवंडी-निजामपुर शहर महानगर पालिका में नई वायरलेस संदेश प्रणाली का शुभारंभ

भिवंडी।  भिवंडी-निजामपुर शहर महानगर पालिका ने अत्याधुनिक 'वायरलेस संदेश प्रणाली' का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया। यह प्रणाली जो पालिका की आपातकालीन सेवाओं के लिए अत्यावश्यक मानी जाती है। जिसका  उद्घाटन 27 सितंबर 2024 को पालिका प्रशासक एवं आयुक्त अजय वैद्य द्वारा पालिका के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया।वर्तमान में उपयोग में लाई जा रही वायरलेस प्रणाली को 10 साल पहले खरीदा गया था।लेकिन यह पिछले 8 वर्षों से खराब पड़ी थी।इस कारण से आपातकालीन सेवाओं में बाधा उत्पन्न हो रही थी। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई और अधिक सक्षम वायरलेस प्रणाली को स्थापित करने का निर्णय लिया गया। यह नई प्रणाली "Rug Gear 360 मॉडल" में उपलब्ध है जो न केवल अधिक पोर्टेबल है बल्कि इसमें अत्याधुनिक सुविधाएँ जैसे रग्ड डिज़ाइन,बेहतर बैटरी क्षमता,सिम सपोर्ट, वीडियो कैमरा और फोटोग्राफी के विकल्प भी शामिल है। यह उपकरण आपातकालीन स्थितियों में उपयोगकर्ताओं को फोटो और वीडियो साझा करने की सुविधा भी प्रदान करता है। जिससे सेवा की प्रभावशीलता और बढ़ जाती है।

पुरानी प्रणाली केवल एक सीमित फ्रीक्वेंसी पर वॉकी-टॉकी के माध्यम से संपर्क की अनुमति देती थी लेकिन नई सिम-आधारित प्रणाली के साथ नगर निगम के अधिकारी अब पूरे भारत में कहीं भी बिना बेस स्टेशन के संपर्क कर सकते हैं। इस नई तकनीक से नगर निगम की संचार सेवाओं में क्रांतिकारी सुधार होने की उम्मीद है, जो भविष्य में आपातकालीन परिस्थितियों में और अधिक कुशलता से काम करेगी।

इस कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके,उप आयुक्त (कंप्यूटर) श्रीमती प्रणाली घोंगे, प्रमुख सिस्टम मैनेजर मंदार जोशी, प्रमुख कार्यालय अधीक्षक स्वप्नील गायकवाड़ सहित अन्य महानगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने इस नई प्रणाली के शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे नगर निगम की सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पालिका आयुक्त अजय वैद्य ने कहा कि यह नई वायरलेस संदेश प्रणाली से नगर निगम की संचार क्षमताओं में नए आयाम जुड़ेंगे। जिससे नागरिकों को समय पर सेवाएँ उपलब्ध कराना और भी आसान हो जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट