
आमपाडा के हुक्का पार्लर पर पुलिस का छापा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 18, 2024
- 429 views
हुक्का पार्लर मालिक शेरू सहित पांच लोगों पर केस दर्ज
भिवंडी। भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल दो सीमा अंर्तगत अनेक ठिकानों पर अवैध रूप से हुक्का पार्लर चलाऐ जा रहे है। इन हुक्का पार्लर में सबसे ज्यादा युवाओं की भीड़ लगती है। जिसके कारण देश के भविष्य कहे जाने वाले युवा आज नशे के लत के शिकार हो रहे है। शहर में इसके वजह से क्राइम का ग्राफ व एक्सीडेंट भी बढ़ा है। नशीली दवाइयां,ड्रग्स (एमडी),गांजा आदि अम्लीय पदार्थों की बिक्री भी बड़े पैमाने पर होती है। गत दिनों गुजरात एटीएस ने नदीनाका परिसर स्थित एक रहिवासी इमारत में छापामार ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा करते हुए 800 करोड़ की ड्रग्स लिक्विड बरामद किया था।
शांतिनगर पुलिस ने कल शाम पांच बजे के दरमियान आमपाडा कासिमपुरा कबिस्तान के पास जाफर अली युसुफ शेख उर्फ शेरू के गाले पर छापा मारा। जहां पर कई महीनों से अवैध रूप से हुक्का पार्लर चलाया जा रहा था। इस छापेमारी में पुलिस ने 8,300 रूपये कीमत के हुक्का पार्ट्स,पाइप चिलम व विभिन्न प्रकार के तंबाकू मिश्रित हुक्का फ्लेवर जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक गैबीनगर,युसुफ अपार्टमेंट के रहने वाले जाफर अली युसुफ शेख उर्फ शेरू और आमपाडा निवासी बाबू कुमार राजूराम यादव दोनों मिलकर बिना परवाना हुक्का पार्लर चला रहे थे और ग्राहक कुलदीप सत्यनारायण शर्मा,शकील इमरान अंसारी व समीर सर्फराज खान को हुक्का पीने के उपलब्ध कराया था। कल शाम पांच बजे के दरमियान शांतिनगर पुलिस की एक टीम में जाफर अली युसुफ शेख उर्फ शेरू के गाले पर छापा मारकर पांचों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शांतिनगर पुलिस ने इस मामले में पुलिस सिपाही रविन्द्र बारकू पाटिल की शिकायत पर पांचों के खिलाफ गुनाह रजि.क्र.1492/2024 महाराष्ट्र राज्य सिगरेट व इतर तंबाकू उत्पादन के सुधारित अधिनियम 2003 के कलम 4,21(क) के तहत केस दर्ज किया है। शहर के अनेक क्षेत्रों में लगभग एक दर्जन से अधिक इसी प्रकार अवैध रूप से हुक्का पार्लर चलाऐ जा रहे है। शहर के दक्ष नागरिकों ने भिवंडी पुलिस उपायुक्त से इन हुक्का पार्लरों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
रिपोर्टर