
कपिल आप दिल्ली जाओं, यहां सभी को काम करने के लिए सशक्त करों ---- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 07, 2024
- 149 views
भिवंडी। भिवंडी के शिवाजी चौक स्थित चाचा नेहरू स्कूल के मैदान में भाजपा द्वारा जन सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें भाजपा समेत शिवसेना, आरपीआई, राकांपा अजीत पवार गट,श्रमजीवी संगठना, कुनवी सेना आदि मित्र पक्ष के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे। इस जनसभा को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संबोधित करते हुए कहा कि महायुति के सभी पदाधिकारी अपने-अपने तरीके से काम करेंगे, विधायक, मेयर और नगरसेवक आपको जिताने के लिए दिन-रात काम कर रहे है। आप सांसद बनकर दिल्ली जाओ, सभी की ताकत बने। इस प्रकार की सुझाव राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुलेमंच से महायुति के प्रत्याशी सांसद कपिल पाटिल को दी है। शिंदे ने बिना उद्धव ठाकरे के नाम लिये कहा कि कोई भी व्यक्ति फेसबुक लाइव और घर पर बैठकर राज्य नहीं चला सकता। शिंदे ने उद्धव ठाकरे की मोदी के काम वाली बात की प्रशंसा करने वाली ऑडियो क्लिप सुनाया और तंज करते हुए कहा की लोग कुछ ही दिनों में अपना रंग बदल देते हैं। इतनी जल्दी रंग बदल देंगे इस पर विश्वास नहीं था। इस मौके पर विश्वनाथ पाटिल,विवेक पंडित ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस आम सभा के बाद मंच के पास बनाये गये शामियाने में एकनाथ शिंदे ने महायुति के जनप्रतिनिधियों, नगरसेवकों से बातचीत की और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इस अवसर पर विधायक शांताराम मोरे, विश्वनाथ भोईर, महेश चौघुले, कुनबी सेना प्रमुख विश्वनाथ पाटिल, श्रमजीवी संगठना के संस्थापक विवेक पंडित, पूर्व मनसे विधायक प्रकाश भोईर,शिवसेना के उपनेता प्रकाश पाटिल, मनसे के प्रदेश उपाध्यक्ष डीके म्हात्रे, शिवसेना जिला प्रमुख देवानंद थले, शहर प्रमुख सुभाष माने, आरपीआई शहर अध्यक्ष महेंद्र गायकवाड़, जिला अध्यक्ष संजय गायकवाड़, भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल, पूर्व शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी,प्रचार प्रमुख पी.डी. यादव, प्रवीण मिश्रा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर