
पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 07, 2024
- 252 views
भिवंडी। भिवंडी के कल्याण रोड़ स्थित सांई बाबा मंदिर के पीछे खाली पड़े विरान स्थान पर एक युवक की शव मिला है। जिसकी हत्या दिन में पत्थर से कुचल कर की गई है। मृतक युवक अखिलेश जय सिंह चौहान (36) गोरेगांव के प्रेमनगर में रहता था। जो मूलरूप सें इलाहाबाद उत्तर प्रदेश का निवासी है। कल दिन में सांई बाबा मंदिर के पीछे अज्ञात लोगों ने उसके सिर व चेहरे पर पत्थर मार कर हत्या कर दी है। भिवंडी के पद्मानगर में रहने वाले मृतक के भाई निलेश जयसिंह चौहान ने इसकी शिकायत शांतिनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों की माने पुलिस ने हत्या के 12 घंटे बाद ही 2 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।जिसकी आगे की जांच पुलिस निरीक्षक अपराध अतुल अडूरकर रहे है।
रिपोर्टर