मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर 23 लाख की ठगी

बंटी बबली के खिलाफ केस दर्ज

भिवंडी।। मुंबई के नामचीन मेडिकल विश्व विद्यालय में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर एक शिक्षका से दो लोगों ने मिलकर 23 लाख रूपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। नारपोली पुलिस ने ठगी के शिकार हुए शिक्षका की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। किन्तु शिकायत दर्ज होते देख दोनों फरार हो चुके है जिन्हें पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सौदागर मोहल्ले में रहने वाली शिक्षका अफरोज अनवर कुरेशी ( भावे) की पुत्री मुंबई के सोमय्या काॅलेज विद्याविहार कालेज में मेडिकल में प्रवेश लेना चाहती थी। इस दरमियान उनकी पहचान प्रेरणा बनवारीलाल शर्मा ( 22) निवासी ओसवालवाड़ी और कबीर सरकार से हुई। दोनों ने मिलकर कुरेशी से पहले विश्वास हासिल किया और लड़की को प्रबंधन कोटे से एमबीबीएस कॉलेज में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर 30 अगस्त 2021 से 10 नवंबर 2022 के बीच समय-समय पर महिला को फर्जी दस्तावेज देकर उससे नकदी और बैंक खाते से कुल 33 लाख रुपये ले लिये। किन्तु मेडिकल कॉलेज में प्रवेश नहीं दिला पाऐ‌  लेकिन जब महिला ने पैसे वापस मांगे तो दोनों मे 10 लाख वापस कर दिये। बकाया 23 लाख मांगने पर दोनों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गये। तब उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ। महिला ने इसकी नारपोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बंटी बबली प्रेरणा बनवारीलाल शर्मा और कबीर सरकार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। जिसकी जांच महिला पुलिस उप-निरीक्षक सोनाली पाटिल कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट